लोकतंत्र लोकलाज, जवाबदेही और नैतिकता से चलता है, लेकिन कांग्रेस ने इन मूल्यों को पूरी तरह त्याग दिया है। कांग्रेस के दोहरे चरित्र को पूरा देश देख रहा है—दिल्ली में एक बात और झारखंड में दूसरी।
विगत छह वर्षों से झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। ऐसे में राज्य में हुई हर भर्ती परीक्षा और उससे जुड़े विवादों की नैतिक जिम्मेदारी से कांग्रेस बच नहीं सकती। JSSC हो, JPSC की परीक्षाएँ हों, CGL भर्ती हो, उत्पाद सिपाही भर्ती हो या शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया—लगातार प्रश्नपत्र लीक, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते रहे हैं। इससे लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा है।
- श्री
@AdityaPdSahu जी, प्रदेश अध्यक्ष