पेपर लीक की कड़वी सच्चाई: राजनीति के कटघरे में करोड़ों छात्रों का भविष्य! 📚
लगातार होते पेपर लीक केवल आज की बात नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसी गहरी बीमारी है, जो दशकों से हमारे तंत्र को खोखला कर रही है।
राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों और दावों की पड़ताल करती यह रिपोर्ट दिखाती है कि जब बात छात्रों के भविष्य की आती है, तो मुद्दा केवल राजनीति तक सिमट कर रह जाता है।
आंकड़ों पर नज़र डालें तो पिछले 21 वर्षों में देश के 21 राज्यों के लगभग 9 से 10 करोड़ युवा पेपर रद्द होने, धांधली और पेपर लीक की मार झेल चुके हैं।
इस दौरान 220 से अधिक ऐसे बड़े मामले दर्ज किए गए हैं, जो यह साबित करने के लिए काफी हैं कि यह किसी एक सरकार या पार्टी के दौर की नाकामी नहीं, बल्कि एक गंभीर व्यवस्थागत विफलता है।
आज ज़रूरत एक-दूसरे पर दोष मढ़ने या श्रेय लेने की राजनीति छोड़कर, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस तंत्र को सुधारने और युवाओं को न्याय दिलाने की है।
देखिए, ये विस्तृत रिपोर्ट...⬇️