हमने कल भी अपील की थी और मैं आज सदन से फिर अपील करना चाहता हूं। हमने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और दूसरे विपक्षी सदस्यों से भी पर्सनल लेवल पर बात की है, हमने उन्हें पर्सनली मिलने और अपने सुझाव शेयर करने के लिए बुलाया है।
हमने लोकसभा स्पीकर से भी बात की है कि सरकार इस सदन और राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर विपक्ष जिस भी तरह चाहे, जिस भी तारीख को चाहे और जितने समय के लिए चाहे, चर्चा करने के लिए तैयार है। हम विपक्ष से कहना चाहते हैं कि कृप्या तय करें कि चर्चा कब शुरू करनी है। हम तैयार हैं, लेकिन आपकी शर्तें हैं।
बहाने मत बनाइए, क्योंकि अगर आप शर्तें लगाएंगे, बहाने बनाएंगे, तो सब समझ जाएंगे कि आप चर्चा से बचना चाहते हैं। आज सभी NDA सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि NEET पेपर लीक पर तुरंत और पूरे देश में चर्चा हो।
किसी भी एग्जाम के लिए, उन सभी राज्यों में चर्चा करना बहुत जरूरी है, जहां पेपर लीक हुए हैं। हमें इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
- श्री
@KirenRijiju