NDA सरकार पूरी तरह से युवाओं के भविष्य के लिए, चर्चा के लिए तैयार है, हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। लेकिन कांग्रेस, राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, क्योंकि उनको मालूम है कि जब वे सदन के पटल पर चर्चा करने आएंगे, तो उनका दोहरा चरित्र जगजाहिर हो जाएगा।
हम उनको खुली चुनौती देते हैं कि आइए, संसद के पटल पर छात्र, युवा, NEET हर विषय पर चर्चा कीजिए।
लेकिन मुझे मालूम है कि राहुल गांधी और उनका कुनबा कभी भी चर्चा के लिए सामने नहीं आएगा, क्योंकि उनका इतिहास रहा है युवाओं को भड़काने का।
एनडीए सरकार ने आज युवाओं के भविष्य को सही दिशा दी है। आज का युवा स्टार्टअप, यूनिकॉर्न, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जाना जाता है।
विपक्ष युवाओं को सिर्फ स्टोन पेल्टर के रूप में देखता है। जबकि NDA सरकार और पीएम मोदी पूरी तरह युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए संकल्पित हैं।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
@NitinNabin जी