‘पेयजल स्रोतों का सम्मान एवं संरक्षण’ अभियान, जिसे जल जीवन मिशन द्वारा #
CatchTheRain# अभियान के समर्थन में शुरू किया गया है, वर्षा की हर बूंद को सहेजने और जल स्रोतों को सुरक्षित बनाने का एक जनभागीदारी आधारित प्रयास है।
मैं सभी नागरिकों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, युवा मंडलों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा सामुदायिक संस्थाओं से आग्रह करता हूँ कि वे अपने क्षेत्र में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण, जल निकायों के पुनर्जीवन तथा जल बचत से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
आइए, हम सब मिलकर अपने पेयजल स्रोतों का सम्मान करें, उनका संरक्षण करें और जनभागीदारी के माध्यम से ‘हर घर जल’ की उपलब्धियों को स्थायी बनाएं।
आज की हमारी छोटी-छोटी पहलें ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-सुरक्षित भारत की मजबूत नींव रखेंगी।
#
CatchTheRain# #
JalSrotonKaSamman# #
HarGharJal# #
JalJeevanMission#